Breaking News

मप्र में 24 जून के बाद मानसून पहुंचने के आसार, जुलाई में ही होगी तेज बारिश

शहर में कुछ इलाकों में हुई बारिश, कहीं निकली रही धूप भोपाल।  मप्र में मानसून के 24 जून के बाद ही दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि, जबलपुर संभाग को छोड़ प्रदेश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश जुलाई में ही होने के आसार हैं। वजह, मानसून के छत्तीसगढ़ से आगे चलकर जबलपुर तरफ से मप्र में प्रवेश कर सकता है। बारिश का सबसे ज्यादा इंतजार है
भोपाल-
मप्र में मानसून के 24 जून के बाद ही दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि, जबलपुर संभाग को छोड़ प्रदेश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश जुलाई में ही होने के आसार हैं। वजह, मानसून के छत्तीसगढ़ से आगे चलकर जबलपुर तरफ से मप्र में प्रवेश कर सकता है। बारिश का सबसे ज्यादा इंतजार किसानों को है। वे खरीफ फसल की बुवाई की तैयारी किए बैठे हैं।
बता दें कि हालात अनुकूल होने के चलते पिछले दिनों मानसून आगे बढ़ते हुए सही समय पर मुंबई आकर 9 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच गया था। इसी दौरान अरब सागर में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ गया। इस कारण मानसून को आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट नहीं मिलास, जिससे वह मप्र तक नहीं पहुंच पाया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एके शुक्ला का कहना है कि मानसून के 24 जून के बाद मप्र में पहुंचने की संभावना है। शुरुआत में जबलपुर संभाग को छोड़कर अन्य संभागों में अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं हैं।
दोपहर बाद बदला मौसम, कहीं-कहीं बारिश
राजधानी में दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ देर तक तेज आंधी चलती रही। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, कहीं हल्की बूंदाबांदी और कहीं सूखा पड़ा रहा। इस दौरान शहर में 3.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तापमान 36.9 डिग्री दर्ज हुआ था। रविवार रात न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …