Breaking News

*मोदी जी को बदनाम करने करने तीस्ता को टूल किट की तरह उपयोग किया गया:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*मोदी जी को बदनाम करने करने तीस्ता को टूल किट की तरह उपयोग किया गया:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*पूछताछ में कांग्रेस की साजिश होगी बेनकाब*

*भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तथाकथित सोशल एक्टिविस्ट तीस्ता जावेद सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के खिलाफ दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर तीखा पलटवार किया है। उन्हें कहा है कि कांग्रेस नेताओ की बेचैनी बता रही है कि तीस्ता की गिरफ्तारी से कांग्रेस बेनकाब होने वाली है। यह तो पहले ही साबित हो चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने तीस्ता को टूलकिट की तरह उपयोग किया था।*

ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीस्ता की गिरफ्तारी हुई है उसके बाद भी कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी यह बताती है कि इस गिरफ्तारी से उनमे कितनी बेचैनी है। कांग्रेस आज गिरफ्तारी पर सवाल उठा रही है लेकिन कभी गोधरा कांड पर सवाल नही उठाया,कश्मीर में टारगेट किलिंग पर सवाल नही उठाया। कांग्रेस ने देशहित में आज तक कभी कोई सवाल नही उठाया है।

ग्रह मंत्री ने कहा कि यह साबित होता जा रहा है कि तीस्ता जावेद का उपयोग साजिश के तहत कांग्रेस ने टूल किट की तरह किया था। तीस्ता की गिरफ्तारी के बाद अब पूरी साजिश का सामने आना तय है यहीं कारण है कि कांग्रेस नेताओ में बेचैनी है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …