Breaking News

*दिग्विजय सिंह के बयान ने साबित किया,कांग्रेस को दो ही लोग चला रहे है काटू और छाटू:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*दिग्विजय सिंह के बयान ने साबित किया,कांग्रेस को दो ही लोग चला रहे है काटू और छाटू:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*भोपाल। प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के यह बयान की जो टिकिट दिए वह कमलनाथ जी ने दिए और जो काटे गए वह उन्होंने काटे ने साबित कर दिया है कि प्रदेश कांग्रेस दो ही लोग कमलनाथ व दिग्विजय सिंह अर्थात काटू ओर छाटू ही चला रहे है ।*

ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा ने कहा कि हम तो पहले ही कहते थे कि प्रदेश कांग्रेस भी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाई जा रही है जहाँ हर फैसला दो ही लोग प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ही लेते है।अब दिग्विजय सिंह ने खुद स्वीकार कर लिया है कि नगरीय निकाय चुनाव में जो भी टिकिट दिए वह कमलनाथ जी ने दिए है और जिनके टिकिट काटे गए वह उन्होंने काटे है।मतलब यह है कि कांग्रेस में कटाई और छटाई का काम यह दो नेता कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ही कर रहे है। चुनाव में बाकी किसी नेता या चुनाव समितियों का कोई रोल नही है।

चुनाव में कांग्रेस के नारे अब की बार बदल दो शहर सरकार पर ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब धोखा नही खाएगी वहएक बार धोखा खा चुकी है और उसका परिणाम भी देख चुकी है। जनता जानती है कि विकास केवल बीजेपी ही कर सकती है इसलिए पंचायत चुनावों की तरह ही नगरीय निकाय चुनाव में भी बीजेपी को प्रचण्ड बहुमत से विजय बनाएगी।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …