Breaking News

जल संसाधन मंत्री और उद्यानिकी मंत्री ने वीर सपूत अमर शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Shivpuri 28/10/2022

शिवपुरी जिले के रहने वाले वीर सपूत अमर शर्मा जो सियाचिन में अपनी ड्यूटी पर पदस्थ थे। ड्यूटी के दौरान उनकी वहाँ मृत्यु हो गयी। शुक्रवार की शाम को लद्दाख से उनका पार्थिव शरीर शिवपुरी लाया गया। जहाँ प्रदेश सरकार की ओर से जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अमर शहीद अमर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान, संगठन महामंत्री सोनू बिरथरे, हरवीर रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने शहीद अमर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंत्रियों ने प्रदेश शासन की ओर से और शिवपुरी की जनता की ओर से वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …