Breaking News

संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण

संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण

शिवपुरी, 29 अक्टूबर 2022/ संभागायुक्त दीपक सिंह शनिवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए और मेडिकल कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद सतनवाड़ा में आयोजित जन सेवा शिविर में भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया और विभागाध्यक्ष से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.के.वी.वर्मा और कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह भी साथ में थे।

डीन डॉ.के.वी.वर्मा से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाएं देखी।इलाज के लिए आए मरीजों से भी चर्चा की। कॉलेज के निरीक्षण के बाद चिकित्सकों के साथ सभागार में बैठक की।

Check Also

प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्यकारिणी का गठन

इंदौर -प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्। प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, …