Breaking News

*राहुल गांधी मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा करने से पहले किसानों,नौजवानों से माफी मांगे: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*राहुल गांधी मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा करने से पहले किसानों,नौजवानों से माफी मांगे: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*सबको पता है यात्रा का उद्देश्य राजनैतिक है*

*भोपाल।प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत है,लेकिन उन्हें प्रदेश में प्रवेश करते ही सबसे पहले किसान,नौजवान से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।*

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी जी लाख दावे करें कि भारत जोड़ो यात्रा गैर राजनीतिक है और सद्भावना के लिए निकाली जा रही हैं लेकिन पूरा देश जानता है की यह यात्रा राजनेतिक है और सद्भावना के लिए नही सत्ता के लिए निकाली जा रही है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि फिर भी राहुल जी कि इस यात्रा का मध्यप्रदेश में स्वागत है,लेकिन मेरा मानना हे कि उन्हें मध्यप्रदेश में प्रवेश करते ही सबसे पहले किसानों,नौजवानों से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कमलनाथ जी ने उनसे किसानों का कर्जा माफ करने,नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने,उन्हें रोजगार व नौकरी देने का जो झूठ बुलवाया था उसका माफी मांगने से अच्छा प्रायश्चित ही नहीं सकता है।

*नए वचन पत्र की क्या जरूरत*

एक प्रश्न के उत्तर में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस को नया वचन पत्र बनाने कि जरूरत नहीं है पिछली बार के वचन पत्र में ही नई तारीख डाल ले वह नया हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैसे भी पिछले वचन पत्र में कांग्रेस ने लगभग एक हजार वचन दिए थे लेकिन पूरे एक भी नहीं किए। इसलिए पुराना वचन पत्र ही इस चुनाव में कांग्रेस फिर उपयोग कर सकती हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …