Breaking News

*गुजरात में बीजेपी सरकार ही बननी है,राहुल जी के जाने से प्रचंड बहुमत से बनेगी: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*गुजरात में बीजेपी सरकार ही बननी है,राहुल जी के जाने से प्रचंड बहुमत से बनेगी: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है।उन्होंने कहा कि गुजरात में तो बीजेपी की फिर से सरकार बननी तय हैं ,राहुल जी के जाने से यह फर्क जरूर पड़ेगा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।*

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि में स्वम कई बार गुजरात का दौरा करके आया हू वहा प्रधानमंत्री मोदी की आंधी चल रही है,जनता विकास व जनहितेषी कार्यों से संतुष्ट है।यही कारण है कि जनता एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है।बीजेपी वहा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहीं है यह तय है।रही बात राहुल गांधी जी के प्रचार में जाने की तो में चाहता हू जरूर जाए। हम वहा बहुमत से सरकार बना रहे हैं वह वहा जाएंगे तो बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में कोई शंका ही नहीं रह जाएगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए डॉ योगेंद्र यादव भी स्वीकार कर चुके है कि गुजरात में बीजेपी की ही सरकार बन रही है। डॉ यादव यात्रा में साथ रहे उन्होंने सब देखा होगा तभी वह यह आंकलन कर रहे हैं।

*कमलनाथ जी और उनके विधायक बिगाड़ रहे है कानून व्यवस्था*

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था कमलनाथ जी और उनके विधायक ही बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे है।

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी को क्या जरूरत थी इंदौर के खालसा कालेज में आयोजित धार्मिक कार्यकम में जाकर विवाद पैदा करने की ।धार्मिक स्थल को राजनीति का अखाड़ा बनाना क्या अच्छी बात है। यही हाल उनके विधायको के है। कोई विधायक खाद लूट रहा है,कोई बिजली के खंबे में चढ रहा है,सब कानून व्यवस्था खराब करने में जुटे हुए है
उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी खुद पर नियंत्रण कर ले अपने विधायको को नियंत्रित कर ले तो कानून व्यवस्था अपने आप सही हो जाएगी।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …