Breaking News

शराब ने नशे में धुत यूवक ने बताया खुदको नगरपालिका अध्यक्ष, पुलिस ने उतारा भूत

शराब ने नशे में धुत यूवक ने बताया खुदको नगरपालिका अध्यक्ष, पुलिस ने उतारा भूत

शिवपुरी 18/11/2022
शहर के देहात थाना पुलिस उस समय हतप्रभ रह गई जब एक शराबी बाइक सवार ने उसे अपने आप को नगर पालिका का अध्यक्ष बताया, दरअसल बीती रात देहात थाना पुलिस द्वारा वाहनों को चेक किया जा रहा था तभी शराब के नशे में धुत बाइक सवार थाने के सामने से गुजर रहा था, पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया तो उसने पुलिस को जोश दिखाते हुए खुद को नगर पालिका अध्यक्ष बताया, पुलिस भी हैरान थी क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष ना केवल महिला है बल्कि देहात थाना क्षेत्र में ही निवास करती है, युवक शराब के नशे में लगातार पुलिस से उलझते हुए सवाल कर रहा था की
( हाउ आर यू और कंडीशन अप्लाई फॉर मी) बताया जा रहा है कि पहले तो पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसका अध्यक्ष का भूत उतार दिया इस दौरान उसमें फोन पर किसी से बात भी कराई और पुलिस वालों को फोन देते हुए बोला कि अध्यक्ष साहब से बात करो जब पुलिस वालों ने बात करने से मना कर दिया तो वह फोन पर कहता हुआ नजर आया कि मम्मी यह मेरी गाड़ी रोक रहे हैं। इस दौरान शराब के नशे में धुत युवक कई बार सड़क पर गिर भी गया। जिसे पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब वह नहीं माना तो उसकी जमकर खबर ली।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …