Breaking News

*मोदी जी के कारण काशी विश्वनाथ,बाबा महाकाल बने हिंदुस्तान की पहचान: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*मोदी जी के कारण काशी विश्वनाथ,बाबा महाकाल बने हिंदुस्तान की पहचान: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*हिंदुस्तान में बीजेपी कर रही धर्म की पताका फहराने का काम*

बनासकांठा (गुजरात)।

गुजरात में चुनाव प्रचार अब पूरे रंग में आ चुका है। बनासकांठा जिले सहित अन्य विधासभाओ के प्रभारी बनाए गए प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के लगातार धुआधार चुनाव प्रचार ने पूरे क्षेत्र को भाजपामय कर दिया है।डाॅ मिश्रा आज बनासकांठा जिले की थराद विधानसभा में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कारण ही हिंदुस्तान में धर्म पताका फहरा रही है। अब दुनिया हिंदुस्थान को काशी विश्वनाथ,महाकाल लोक ,सोमनाथ के कारण जानती है ।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पहले हिंदुस्तान में तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल होते थे ताजमहल,लाल महल, कुतुब मिनार
यही देश की पहचान थे। लेकिन मोदी जी ने सब बदल दिया अब विश्व में हिंदुस्तान की पहचान काशी विश्वनाथ,सोमनाथ,बाबा महाकाल के कारण भी हो रही है।
जो काम आप कर रहे हे वही काम मोदी जी,अमित शाह जी ,पूरी भाजपा कर रही है ,और वह काम है धर्म की पताका लेकर चलने का काम।

डॉ मिश्रा ने कहा कि गुजरात ने मोदी जी जैसा वैश्विक नेता दिया और मोदी जी ने देश बदल कर रख दिया। कश्मीरी पंडितो के हालात पहले कश्मीर में क्या थे और आज क्या है यह सब जानते है।आजादी के बाद से कश्मीर से धारा 370 हटाने की हिम्मत कोई नही कर सका मोदी जी ने एक दिन में हटा दी। धारा 35ए हटाने में भी देर नहीं की।जो पाकिस्तान हमे रोज आंखे दिखाता था आज उसकी हमारी ओर देखने की हिम्मत तक नहीं है।मोदी जी ने एक ताकतवर हिंदुस्तान बना दिया जिसको अब सब सम्मान से देखते है।
गृह मंत्री ने कहा की आप सब दूर दृष्टि व दिव्य दृष्टि वाले लोग है। आज जो विज्ञान आया है वह हमारे प्राचीन ज्ञान के आगे कुछ नहीं है। आज हम कमरे के अंदर बैठ कर दूर कही चल रहे क्रिकेट मैच या अन्य कार्यकम देखते है जबकि यह तकनीक तो हमारे पास महाभारत काल में भी थी जब संजय दृष्टिहीन धतराष्ट्र को महल में बैठ कर महाभारत युद्ध का आंखो देखा हाल सुनाते थे।जो यह एंटी मिसाइल तकनीक है यह तो राम राज्य के समय भी थी ।कहने का अर्थ यह हे की हम उन्हीं के वंशज है जिन्होंने अपने ज्ञान से यह सब किया था।इसलिए हमे भी दूर दृष्टि रखनी चाहिए। संस्कृति की रक्षा और धर्म पताका फहरात्ती रहे यही एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए।

ब्राह्मण समाज के इस सम्मेलन में
थराद से भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर भाई चौधरी भी शामिल हुए।गृह मंत्री ने उनके लिए ब्राह्मण समाज से समर्थन मांगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद पर्वत भाई पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष गुमान सिंह चौहान , थराद ब्राह्मण समाज प्रमुख शभूरालाल राजगौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधू उपस्थित रहें।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …