Breaking News

*एक से एक मिले और 35 टुकड़े हो जाए, लव जिहाद कहलाता है: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*एक से एक मिले और 35 टुकड़े हो जाए, लव जिहाद कहलाता है: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*गुजरात चुनाव में भी आफताब कांड कि गूंज*

*बनासकांठा गुजरात /*
*गुजरात चुनाव में भी आफताब कांड कि गूंज सुनाई दे रही है।चुनाव प्रचार कि कमान संभाले प्रदेश के गृह मंत्री डॉ* *नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बनासकांठा कि थराद विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कि उपस्थिति में एक* *विशाल सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि एक ओर एक जोड़ दे तो दो होता है यह गणित कहलाता हैं ,एक से एक मिल कर 11 हो* *जाय यह मोदी जी और अमित शाह जी कहलाते है, लेकिन एक से एक मिलने पर 35 टुकड़े हो* *जाए यह लव जिहाद कहलाता है। ऐसे जिहादियों के साथ ही कांग्रेस और आप का गहरा नाता है।आज जरूरत इनसे सावधान रहने कि है।*

गुजरात में अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचता जा रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के धुआधार प्रचार ने बनासकांठा की सभी विधानसभाओं को भाजपामय कर दिया है। डॉ मिश्रा ने बनासकांठा कि थराद विधानसभा प्रत्याशी शंकर भाई चौधरी के समर्थन में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। इस अवसर पर केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी भी उपस्थित थे।

डॉ मिश्रा ने कहा कि यह दोनो पार्टियां हमेशा जेहादियों के साथ ही खड़ी दिखती है। जब जेएनयू में नारे लगते है कि अफजल हम शर्मिंदा है ..तेरे कातिल जिंदा है। तुम कितने अफजल मारोगे.. हर घर से अफजल निकलेगा। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह। तब यह ही केजरीवाल और राहुल गांधी होते है जो सबसे पहले जेएनयू में इन नारे लगाने वालो से मिलने पहुंचते है।लेकिन जब कोई आफताब बिटिया श्रद्धा के 35 टुकड़े कर देता है तो इनके मुंह से आवाज तक नहीं निकलती। निंदा तक के दो शब्द नही बोल पाते यह ।लोग यह कांग्रेस और आप का असली चरित्र है।जो देश के सामने आ चुका है।

गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात ने मोदी जी और अमित शाह जैसे वैश्विक नेता दिए है, यह एक और एक दो नही 11 है।
उन्होंने एक और एक की व्याख्या रोचक तरीके से करते हुए कहा कि एक और एक जोड़ने से 2 होता है यह गणित कहता है,एक और एक मिलकर एक रह जाए तो यह प्रेम होता है। एक और एक मिले और शून्य हो जाए यह आध्यात्म होता है।एक से एक को मिलने ही नही दिया जाए यह राजनीति होती है ,एक को एक के खिलाफ खड़ा कर दिया जाय यह कूटनीति कहलाती है ,एक और एक मिले और 11 हो जाए यह मोदी जी और अमित शाह कहलाते है और एक से एक मिले और 35 टुकड़े हो जाए यह लव जिहाद कहलाता है।
उनके यह कहते ही पूरी सभा तालियों से गूंज उठी।
गृह मंत्री ने कहा इन जिहादियों से ही कांग्रेस और आप का गहरा नाता हे, यही इनका असली चरित्र है,आप सबको सावधान रहना होगा।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का गुजरात से जल जीवन का नाता है मां नर्मदा का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश है जो की गुजरात तक गयी है। हमारा संबंध अटूट है गुजरात आगे बड़ेगा तो मध्यप्रदेश भी अपने आप आगे बड़ जाएगा। इसलिए आप सब गुजरात में फिर से भाजपा कि सरकार ताकि प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित हो सके।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …