Breaking News

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ केबी वर्मा ने गरीब बच्चों संग बांटी नववर्ष की खुशियां

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ केबी वर्मा ने गरीब बच्चों संग बांटी नववर्ष की खुशियां

शिवपुरी – मेडिकल कॉलेज डीन डॉ केबी वर्मा और उनकी पत्नी मिस इंडिया डॉ रिंकी वर्मा ने गरीब बच्चों के बीच रविवार को मिठाई व वस्त्र बांटकर नववर्ष मनाया। इस मौके पर नरवर के आदिवासी बच्चे शामिल हुए। जिन बच्चों के बीच डीन डॉ केबी वर्मा और उनकी पत्नी डॉ रिंकी वर्मा ने नववर्ष की खुशियां बांटी इनमें से कई बच्चों ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता नही हैं। कई बच्चे पढ़ाई छोड़कर यहां-वहां बाल मजदूरी भी करते हैं। कई बच्चों के अभिभावक तो हैं पर कोई दिव्यांग तो कोई असहाय और मजबूर है। इस डा केबी वर्मा जी ने बताया कि यह गरीब बच्चे, परिवार अपने समाज के लोग हैं बड़े लोगों के साथ तो हर कोई बैठकर पिकनिक मना लेता है साथ खाना खा लेता है लेकिन इनके बीच मिठाई बांटने के बाद मुझे जो सुखद अनुभूति हुई है यह मुझे किसी भी पिकनिक स्पॉट और विदेश यात्रा के बाद भी नहीं मिलेगी। ऐसा करके मुझे एक सुखद आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि होली, दशहरा, दीपावली हो या कोई भी पर्व-त्योहार मैं गरीब बस्ती के लोगों को बीच अपनी खुशियां बांटकर अपने को बड़ा सौभाग्यशाली और सुखद अनुभूति महसूस करता हूं।

डॉ रिंकी वर्मा ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप है और सभी एक समान है। उन्होंने बताया कि भाग दौड़ की जिंदगी से कुछ समय निकालकर गरीब बच्चों की मदद करने हमेशा पहुंचना चाहिए।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …