Breaking News

10 जनवरी से मुंगावली विधानसभा में प्रारम्भ होगी सांसद शक्ति केंद्र सम्पर्क यात्रा

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व नागरिकों से भेंट करने विधानसभाशः सांसद शक्ति केंद्र सम्पर्क यात्रा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट तथा सरकार द्वारा किए विकास कार्यों की जानकारी एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।प्रथम चरण में अशोक नगर जिले की अशोक नगर विधानसभा की यात्रा के बाद अगले चरण में 10 जनवरी से सांसद शक्ति केंद्र सम्पर्क यात्रा मुंगावली विधानसभा में प्रारम्भ होगी। सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक
सांसद डॉक्टर के पी यादव 10 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे अथाइखेड़ा,12 बजे शक्तिकेंद्र करीला पहुंचेंगे जहाँ शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक व स्नेहभोज में सम्मिलित होंगे,1 बजे शक्तिकेंद्र बंगला चौराहा,1:30 बजे शक्ति केंद्र घाट बमूरिया, दोपहर 2:30 बजे बाबरोद,दोपहर 3:30 बजेशक्ति केंद्र नरखेड़ा, शाम 4:30 बजे शक्ति केंद्र बिल्हेरु,शाम 5:30 बजे शक्तिकेंद्र ढिचरी, शाम 6:30 बजे शक्ति केंद्र मुंगावली पहुंचेंगे जहाँ कार्यकर्ताओ से भेंट बैठक उपरांत स्थानीय विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …