Breaking News

शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिल रहे : सांसद डॉ के पी यादव

गुना :- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता एवं गुना-शिवपुरी- अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर प्रवास कर शक्ति केंद्रो पर जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से भेंट-संवाद व उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है बूथ जीता-चुनाव जीता और साथ ही बूथ के कार्यकर्ता बूथ समिति ही पार्टी के पक्ष में मतदान कराते है,जिनके परिश्रम से आज पंचायत से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। सांसद डॉक्टर के पी यादव आज प्रातः सबसे पहले शक्ति केंद्र मीरकाबाद पहुंचे उसके बाद शक्ति केंद्र सेमरखेड़ी,शक्ति केन्द्र मदऊखेड़ी,शक्तिकेंद्र बरखाना पहुंचे उसके बाद शक्ति केंद्र अमनचार पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व संवाद कर कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज में सम्मिलित हुए. इसके बाद सांसद श्री यादव शक्ति केंद्र खिरिया ढाबा, शक्ति केंद्र अचलगढ़,शक्ति केंद्र बरखेड़ा(गोंड महाराज), शक्ति केंद्र चकेरी और अंत मे शक्ति केंद्र कुरवासा पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कर संवाद किया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधिगण रामराजा यादव,रंजीत राजपूत, धनपाल सिंह यादव,भाजपा जिला मंत्री उत्तम सिंह यादव जारोली,आधार सिंह यादव पिछड़ा मोर्चा प्रदेश सदस्य,सेहराई मण्डल अध्यक्ष गांधी यादव मीठाखेड़ा,डॉ अशोक लोधी,रामकुमार पटेल देरासा, राजेश यादव सरपंच नादनखेड़ी, ब्रजेन्द्र सिंह यादव सरपंच अस्पतखेड़ी आदि शामिल रहे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …