Breaking News

सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल

 Shivpuri 12 जनवरी 2023 

Poonam Purohit Shivpuri

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार शा.उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल शिवपुरी में आज गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गान हुआ। रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश सुनाया गया तथा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।

  1. कार्यक्रम में एक साथ एक संदेश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, हस्ता उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वहसंचालनासन, पर्वतासन, अष्टांशगनमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्वहसंचालनासन, पाद हस्तासन, हस्त उत्तागसनासान, प्रार्थनामुद्रा, अनुलोम, विलोम एवं भ्रामरी की मुद्रा आदि क्रियाएं की गई।
    इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारियों, स्कूल के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
    राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लो। स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को सिखाया कि हर कुछ अच्छा करने वालों को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है ताकि वह सपने को सच कर सके और उसे जी सके। उन्होंने कहा कि हम स्वस्थ रहे, तंदुरुस्त रहेंगे तो अपने समाज के लिए देश के लिए अच्छे काम कर पाएगें।
    नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व उनके विचारों के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही योग के क्या लाभ होते हैं, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की घटनाओं को छात्र-छात्राओं को बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि योग हमारे जीवन को किस तरह से प्रभावित करता है। सभी को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …