Breaking News

साँसद डॉ केपी यादव एक दिन के प्रवास पर 14 जनवरी को शिवपुरी में

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव 1 दिन के प्रवास पर 14 जनवरी को शिवपुरी में आ रहे हैं. सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद डॉ के पी यादव प्रातः 8:30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे जहां मानस भवन में आयोजित दिव्यांगजनो हेतु कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसके बाद वह वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन एवं फल वितरण करेंगे। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 38 में कंबल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं अंत में लुधवली स्थित गौशाला में गो पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुना के लिए प्रस्थान करेंगे

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …