Breaking News

संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

शिवपुरी, -संभागायुक्त दीपक सिंह ने मेडिकल कॉलेज में डीन और अन्य स्टाफ के साथ व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की। बैठक में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी भी मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर के बी वर्मा ने संभागायुक्त को व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने कैंपस में विद्युत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मरीजों को प्रतिदिन खाने की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। इसके अलावा रेलिंग लगवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। वाटर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाहर आने जाने वाले परिजन के लिए कैंपस के बाहर शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस व स्मार्ट क्लासेस की भी जानकारी ली।

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन; 196 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा*

*समाचार* *‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष …