*दतिया के गाँव में स्विमिंग पूल!विकास से लिखी जा रही खुशहाली की गाथा*
*गृह मंत्री डॉ. मिश्रा की विकास यात्रा ने खोला खुशहाली का रास्ता*
*भोपाल। 26 /2/2023 poonam Purohit Shivpuri
शहर से दूर एक गाँव मे वहां के लोगों को स्वमिंग पूल की भी सुविधा हो सकती है क्या? यह प्रश्न आपको चौका सकता है लेकिन यह सच है। प्रदेश के गाँवो में भी विकास की बयार चल रही है और दतिया का ग्राम घुघसी इसका आज साक्षी बना। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास यात्रा के दौरान यहां सरकारी स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया।*
सरकार के संकल्पित प्रयासों से अब गांवों में भी उन जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है जो अब तक केवल शहरों तक सीमित थीं। इसी क्रम में आज दतिया के ग्राम घुघसी में 3.85 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया गया। गृह मंत्री डॉ मिश्रा के स्वीमिंग पुल लोकार्पित करते ही गांव के लोगो मे खुशी छा गयीं । किशोरों ने तो उसी समय स्वीमिंग पुल में छलांग लगा दी।
डॉ. मिश्रा ने यही पर 37.84 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण भी किया। नवीन जनसुविधा के तहत गांव में 24.89 लाख रुपए से बनने जा रहे तालाब का भूमिपूजन भी गृह मंत्री ने किया।
इसके बाद विकास यात्रा दतिया के ग्राम हिडोरा पहुँची।यहां गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने 5.29 लाख रुपए की लागत राशि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही 3.56 लाख रुपए की लागत से होने वाले पोखर निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया ।
विकास यात्रा के दौरान ग्राम एरई में गृह मंत्री ने विकास यात्रा के तहत जनसुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत 15 लाख रुपए की अनुमानित लागत राशि से होने वाले नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम भदुमरा में कुल 7.06 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन के विस्तारीकरण कार्य और सीसी सड़क का लोकार्पण भी डॉ. मिश्रा ने किया। यहां आयोजित सभा मे गृह मंत्री ने उपस्थित लोगो को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया के पिटसुरा ग्राम पहुची विकास यात्रा के दौरान पाथ-वे पर पेवर ब्लॉक लगाने व शांति धाम में विकास कार्य का शिलान्यास भी किया।
Manthan News Just another WordPress site