ग्रेड-पे बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रही थीं प्रदेशभर की नर्सें।
MP: भोपाल- शनिवार को हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात की। इसमें मुख्यमंत्री के ग्रेड पे 2 देने के आश्वासन के बाद स्टाफ नर्स ने काम पर लौटने की घोषणा कर दी। स्टाफ नर्स तर्पणा मिश्रा ने बताया कि वो काम पर लौट रही हैं। अभी वो हड़ताल के लिए बनाया सोशल मीडिया ग्रुप भी समाप्त कर रही हैं। रविवार सुबह नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने की औपचारिक घोषणा कर दी गई। बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ परिणाममूलक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राज्य वेतन आयोग से सम्बंधित मांगों को लेकर अनुशंसा की जाएगी। इसके अलावा नियम परिवर्तन से सम्बंधित मांगों को लेकर उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।मप्र नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जाट ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग और प्रभुराम चौधरी से बातचीत के बाद आश्वासन मिला है कि उनकी मांगें मानी जाएंगी। कुछ मांगों को लेकर पहले वित्त मंत्रालय से चर्चा की जाएगी। इन्हें भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई और नर्स काम पर लौट गईं।
गौरतलब है कि ग्रेड-पे में बढ़ोतरी समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ बीते करीब एक हफ्ते से हड़ताल पर था। इसकी वजह से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
आपको बतादें कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल 12 जुलाई से चल रही थी, ये हड़ताल रविवार को खत्म हो गई है, अब पूरा स्टॉफ फिर से काम पर लौट गया है, ताकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
16 जुलाई को नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से की मुलाकात की, इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी मौजूद थे, नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों से मंत्रियों को अवगत कराया, इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, हमारे प्रदेश में कार्य करने वाले हर एक वर्ग के लिए हम यथासंभव प्रयास करते हैं नर्सिंग एसोसिएशन स्ट्राइक वापस लेने के बाद हमारे पास आए। हमसे बातचीत की, हमारे साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी भी हैं। नर्सिंग स्टाफ की मांगों के निराकरण के लिए विचार करेंगे, इसके लिए हम उचित समिति का गठन करेंगे, जिसमें हमारे अधिकारी भी रहेंगे और इनके एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहेंगे, कमेटी इनकी मांगों पर विचार करेगी, कुछ विषय है जिसमें प्रभार देने के हैं जिस पर आर्थिक भार नहीं आएगा, उन्हें मान लिया जाएगा। मैं बधाई देता हूं नर्सिंग एसोसिएशन स्टाफ को जो उन्होंने मरीजों के हित में निर्णय लिया है कि स्ट्राइक वापिस लें। निश्चित रूप से वे हमारे हैं कोविड में उन्होंने जनता और मरीजों की मदद की है निश्चित रूप से यह वर्ग वह वर्ग है जो दीन दुखी और मरीजों की सेवा करता है। सरकार हर समय इनके साथ खड़ी है और मैं इस बात का धन्यवाद देता हूं कि इन्होंने बिना शर्त के पहले स्ट्राइक वापस ली फिर हम से बातचीत की है। सरकार भी सहृदयता के साथ बड़े मन से इनकी मांगों पर विचार करके निदान करने के लिए तत्पर हैं। आज हमारी सकारात्मक बातचीत हुई है मैं धन्यवाद देता हूं कि आज से नर्सिंग ऑफिसर्स ने स्ट्राइक वापस लेने का निर्णय लिया है।
Manthan News Just another WordPress site