Breaking News

पर्यावरण हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है इसको बचाएं रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है: कलेक्टर चौधरी*

*पर्यावरण हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है इसको बचाएं रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है: कलेक्टर चौधरी*

*जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के सौजन्य से तात्या टोपे प्रगाण में पौधारोपण हुआ*

शिवपुरी। 30 जुलाई 2023

प्रकृति और पर्यावरण सौंदर्यता को और भी बढ़ावा देने के लिए अमर शहीद तात्या टोपे पार्क में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी रहे एवं विशिष्ट अथिति नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, स्वराज मुख्य संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले,मदद बैंक के प्रमुख सेवादार एवं पत्रकार ब्रजेश तोंमर, पटेल पार्क के मुख्य संरक्षक व समाजसेवी अशोक अग्रवाल,जम्प के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत मंच पर आसीन रहे। एवं पत्रकारों के साथ मिलकर पौधे रोपित किए गए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के अमूल्य धरोहर हैं हमें इनके रख रखाव के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहना चाहिए पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देख भाल भी बेहद जरूरी है पर्यावरण सौंदर्य को बनाए रखना तथा हमारे जीवन में पेड़ पौधे का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं वहीँ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको मिलकर शिवपुरी को प्रदूषण मुक्त और क्लीन एंड ग्रीन शिवपुरी बनाना है। वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, ब्रजेश सिंह तोमर,अशोक अग्रवाल ने पर्यावरण को संरक्षित रखने तथा पेड़ पौधो का हमारे जीवन में कितना महत्व है उसके बारे में विस्तृत से बताया। मंच का संचालन नेपाल सिंह बघेल व आभार प्रकट जम्प जिलाध्यक्ष लक्षण सिंह रावत ने किया इस दौरान कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र शर्मा भुल्ले,अशोक अग्रवाल,बृजेश सिंह तोमर, ध्रुव शर्मा,भूपेन्द्र शर्मा,पूनम पुरोहित,मणिका शर्मा,शालू गोस्वामी,सतेंद्र उपाध्याय,सौरव दुबे, नेपाल बघेल,राजू ग्वाल यादव,राजकुमार शर्मा,ज़की खान, शाकिर अली, ब्रज दुबे,ऋषि गोस्वामी, नीरज कुमार छोटू,राजबाबू बाथम,गौरव शर्मा अर्जुन रावत,सुरेंद्र रावत सहित अनेक पत्रकार गण मौजूद रहे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …