बच्चे की सेहत के लिए अमृत के समान है स्तनपान : डॉ. उमा जैन
शिवपुरी 7 अगस्त 2023 poonam Purohit Shivpuri

इनर व्हील क्लब शिवपुरी ने मनाया स्तनपान सप्ताह
शिवपुरी। नवजात के लिए मां का दूध शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने में सबसे उपयुक्त होता है। प्रसव के बाद माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे की सेहत के लिए अमृत के समान होता है। उक्त उदगार प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा श्रीमती डॉ. उमा जैन ने इनर व्हील क्लब शिवपुरी द्वारा वीमेन हेल्थ क्लीनिक पर आयोजित स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत कायर्क्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब शिवपुरी की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव वर्षा गोयल, उपाध्यक्ष नीतू गोयल, शोभा पुरोहित भी उपस्थित थीं।
ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अन्तर्गत डॉ. उमा जैन ने 40 महिलाओं को स्तनपान के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। उन्होंने स्तनपान क्या होता है ? इसकी संरचना और क्या उपयोगिता है? कैसे कराना चाहिए, कैसा आहार लेना चाहिए, स्तनपान के दौरान क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और स्तनपान की उपयोगिता आदि को विस्तार से समझाया। आधा सैकड़ा महिलाओं को चित्रों के माध्यम से बहुत ही सरल भाषा में बताते हुए कहा कि जन्म के छह माह तक नवजात को रोजाना स्तनपान कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मां के दूध में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व नवजात शिशुओं के मस्तिष्क के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालते है।
Manthan News Just another WordPress site