Breaking News

इटालियन मानसिकता वाली कांग्रेस को भारत नाम से परेशानी होगी ही:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

समाचार…

*इटालियन मानसिकता वाली कांग्रेस को भारत नाम से परेशानी होगी ही:डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*उदय निधि को सनातन धर्म से इतनी ही चिढ़ है तो अपना नाम जनरल डायर स्टालिन क्यों नही रखते*

*भोपाल 6 सितम्बर 2023 poonam Purohit Shivpuri 

। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इंडिया की जगह भारत नाम का विरोध करने पर कांग्रेस पर आज जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक विदेशी द्वारा स्थापित व इटालियन मानसिकता में रची बसी कांग्रेस को भारत नाम पर आपत्ति होनी ही थी। वही उदय स्टालिन के बयान पर उन्होंने राहुल ,प्रियंका से भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।*

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सबको पता है कि कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी एलेन ह्यूम ने की थी।अब जिस कांग्रेस का जन्म ही एक विदेशी के हाथों से हुआ हो और जिसकी आज कि मानसिकता इटालियन हो उस कांग्रेस को इंडिया नाम की जगह भारत नाम रखने पर आपत्ति होना स्वाभाविक है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश का नाम भारत नाम चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पड़ा है ऐसे में इंडिया की संस्कृति में रची बसी कांग्रेस को इस नाम पर परेशानी होनी ही थी। देश भी कांग्रेस की इस मानसिकता को जनता है इसलिए कांग्रेस के विरोध के साथ देश की जनता साथ न आज है और न आगे कभी साथ रहेगी।

*तो जनरल डायर स्टालिन नाम रख ले..*
तमिलनाड़ु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान व कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे द्वारा उसका समर्थन करने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल,प्रियंका गांधी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है

गृह मंत्री ने कहा कि अपने को सबसे बड़ा हिन्दू कहलाने वाले राहुल गांधी जो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते है, खुद को दत्रताय ब्राह्मण बताते है और उनकी बहन प्रियंका जो गंगा में डुबकी लगाती है,नर्मदा की आरती करती है उन्हें अपनी स्थिति साफ करनी चाहियें। क्या वह खड़गे के बयान से सहमत है। नही है तो वह भी देश को बताए।
गृह मंत्री ने कहा कि रही बात उदय निधि इस्टालिन की तो उनका नाम उदय निधि है अगर उन्हें सनातन धर्म से इतनी ही चिढ़ है तो वह अपना नाम जनरल डायर स्टालिन क्यों नही रख लेते है। उदय निधि नाम क्यों रखे हुए है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …