Breaking News

हमारे यहां प्रजातंत्र इतना मजबूत है कि मीडिया को कोई गुलाम नहीं बना सकता- दीपक चौरसिया

 

धार। भारत में प्रजातंत्र इतना मजबूत है कि यहां पर मीडिया को कोई गुलाम नही बना सकता है, आज मीडिया पर आरोप लगते है, मीडिया बिक गया है, मीडिया बंट गया है, यह गलत है, हमारे यहा हमेशा ही दो विचारधारा रहती है, एक पक्ष की, और एक विपक्ष की, उक्त विचार ख्यात पत्रकार दीपक चौरसिया ने धार जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शब्द समागम 2023 कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए कही। धार जिले से मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कोई खबर नही लिखे जो समाज, देश और आपके लिए खतरनाक हो। श्री चौरसिया ने कहा कि ‘‘हमे अपनी काबिलियत पर गर्व होना चाहिए, सत्य बोलने वाले लोग बहुत है, सत्य कभी छुपता नही है, इसके लिए पत्रकारो को अंजाम की परवाह नही करना चाहिए। आपने कहा कि हमारी खोज लम्बी होना चाहिए, तभी हम लम्बी छलांग लगा पाएगे। जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शब्द समागम 2023 आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय थे। अध्यक्षता उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपक बिडकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने, वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. मालवीया थे।

सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. कृष्णलाल शर्मा, स्व. अरविंद काशिव के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शब्द समागम 2023 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री एवं महासचिव प्रदीप अगाल सहित उपस्थित पत्रकारों ने किया।

Check Also

MP प्रमोशन आरक्षण पर बड़ा अपडेट… कोर्ट ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल, कहा- आंकड़े बेहतर करके लाएं MP Promotion

🔊 Listen to this MP प्रमोशन आरक्षण पर बड़ा अपडेट… कोर्ट ने सरकार के जवाब …