Breaking News

पूना पैक्ट धिक्कार दिवस पर विशाल रैली में आज बहुजन समाज पार्टी के नेता शशि भदौरिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया रामजी गौतम जी का स्वागत 

।।अटेर/भिण्ड।।

पूना पैक्ट धिक्कार दिवस के उपलक्ष्य मे आज रैली में आए मुख्य अतिथि इंजी. रामजी गौतम जी राज्यसभा सांसद का अटेर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी श्री शशि भदौरिया ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। भदौरिया ने महापुर में लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ फूलवर्षा एवं मल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही श्री भदौरिया ने भिण्ड शहर के मध्य में दो जगह पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया, उनके द्वारा मुख्य सभा स्थल पर बाहर से पधारे अतिथियों का मल्यार्पण कर एवं मुख्य अतिथि सांसद इंजी. रामजी गौतम जी को दो किलो चांदी का हाथी की आकृति से बना हुआ स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान श्री भदौरिया के समर्थको में काफी उत्साह देखा गया।
शशी भदौरिया को अटेर विधानसभा से बसपा का दमदार संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है।भदौरिया लंबे समय से टिकट की दावेदारी कर रहे है आज उन्हें टिकिट हेतु निश्चिंत देख कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …