Breaking News

स्वस्थ-सुखद भविष्य के लिए वृक्षारोपण आवश्यक:-राहुल पडरिया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विश्व पर्यावरण  स्थापना दिवस मंगल वार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया तथा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल पडरिया ने कहा की संगठन का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है। यह संगठन छात्रों के हित में सतत कार्य करती रही है। समय-समय पर आंदोलन कर छात्रों की मांगों के लिए संघर्ष हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के क्षेत्र अभाविप छात्रों के बीच काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। यह संगठन अनूठा है, जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ काम करते हैं। देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में यह संगठन काम कर रहा है। शक्ति को राष्ट्र शक्ति करार देते हुए कहा कि अभाविप कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए वर्ष भर सक्रिय रूप से हर क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। समय-समय पर शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए आंदोलन तो कभी छात्रों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सगोष्ठी के बाद पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। साथ ही  वृक्ष को बचाने के लिये शपथ भी  ली छात्र नेताओं ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है। लोग पर्व-त्योहार व निजी समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण करें और उस पल को यादगार बनाएं। शिवपुरी के पीं.जी काॅलेज मे आयोजन आयोजित हुआ इस  मौके पर ,मुख्य रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह पड़रिया, निकेतन शर्मा ,मयंक राठौर ,हर्षित भार्गव, वेदांश सविता, अनुरंजन चतुर्वेदी ,राहुल कुशवाहा, सौरव सरैया ,गोलू सिकरबार , सहित दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …