Breaking News

40 लाख से होगा कुण्डन सरकार की बाउंडरी बॉल का निर्माण – महंत श्री ओमानंद जी

40 लाख से होगा कुण्डन सरकार की बाउंडरी बॉल का निर्माण
महंत श्री ओमानंद जी निर्देशन में हुआ भूमिपूजन
शीघ्र बनकर तैयार होगा भव्य राम दरबार 

Published by:  Akshay purohit

Sep 28, 2023

कोलारस– यू तो कोलारस नगर में हमेशा से ही एक से बड़े एक धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इसी लिए इस नगर को मिनी वृन्दाबन कहते हैं। कोलारस नगर के एक बहुत ही सिद्ध स्थान श्री कुण्डन सरकार हनुमान मंदिर का जीर्णोध्दार इस समय बहुत तेजी से चल रहा है। जिससे नगर में आने वाले समय मे एक रमणीक दार्शनिक स्थल लोगों के लिए बहुत शीघ्र देखने को मिलेगा। यू तो कुण्डन सरकार पर पूर्व से ही नगर सहित दूर दराज से हजारों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन अब मंदिर का जीर्णोद्धार काम शुरू होने से प्रतिदिन सैंकड़ो दर्शनार्थी दर्शन के लिए आते हैं। इस सिद्ध स्थान के संचालक ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सियाराम बाबा थे। जिनके पिछले वर्ष शरीर छोड़ने के कारण इस आश्रम की सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके शिष्यों ने एक श्री कुण्डन सरकार हनुमान मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट बनाकर संभाल ली है। और बाबा के बताए गए निर्देशों का अनुशरण करते हुए ट्रस्ट का संचालन कर रहे हैं। आश्रम पर उक्त कार्य मंदिर के महंत श्री श्री ओमानंद जी महाराज के निर्देशन में किये जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक शनिवार को मंदिर पर श्री सुंदर कांड का पाठ भी सुचारू रूप से चल रहा है।

40 लाख रुपये से बनेगी मंदिर की बाउंड्री

यू तो आश्रम में आश्रम को संचालित कर रहे ट्रस्ट द्वारा अनेक कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य जिसका भूमि पूजन मंदिर के महंत श्री ओमानंद जी महाराज के दिशा निर्देश में किया गया है वह परिसर की बाउंड्री बॉल जिसकी लागत लगभग 40 लाख रुपये की है। बहुत शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगी जिससे मंदिर की सुरक्षा और बढ़ जाएगी।

प्रतिदिन लगाया जाता है एक पौधा

कुण्डन सरकार ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आश्रम प्रांगण में एक पेड़ एक यज्ञ अभियान चलाकर प्रतिदिन एक पौधा लगाया जाता है। जिससे धीरे धीरे पूरे आश्रम की सुंदरता और बढ़ रही है। स्थानीय सांसद विधायक एक दूसरे राज्यो के विधायक सहित अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय लोग शुभ अवशरो पर आश्रम में पौधा लगाते हैं। पौधे से साथ साथ आश्रम की तरफ से ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है जिससे सभी पौधे सुरक्षित रहें।

हो रहा है भव्य राम मंदिर का निर्माण

श्री कुण्डन सरकार ट्रस्ट द्वारा भक्तों के लिए एक भव्य र दरबार का निर्माण कार्य प्रगृति पर है। जिसका कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अगले साल 25 जनवरी को श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त के अनुसार की जाकर लोगों को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

अर्जी लगाने से दूर होती हैं गम्भीर बीमारियां,

कुण्डन सरकार आश्रम पर स्थित 200 बर्ष पुरानी गुरु महाराज श्री बिसन गिरी जी महाराज की जीवित समाधि है। जिसके आगे एक नारियल रखकर अर्जी लगाने मात्र से हैजा टायफाइड, रक्त अल्पता ,एवं कैंसर ,जैसी गम्भीर बीमारियों में भी राहत मिल जाती है। आगरा हरियाणा दिल्ली इंदौर भिंड मुरैना शिवपुरी सहित दूर दूर से बाबा पर अर्जी लगाने के लिए भक्त आते हैं।

चारों तरफ लगे हैं सीसीटीवी

पूर्व में कोलारस राई रोड स्थित श्री कुण्डन सरकार आश्रम पर लोगों द्वारा कई बार चोरी ,लड़ाई झगड़े कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जाती रही हैं। इस कारण प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा और संचालन के लिए मंदिर का एक ट्रस्ट गठित
कर सफल संचालन की जिम्मेदारी दी है। ट्रस्ट द्वारा इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरे मंदिर परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए हैं।।

आश्रम की सुरक्षा सबसे जरूरी है

जैसा कि स्थानीय नागरिक और ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया है कि यहां पूर्व में कई बार चोरियां हो चुकी हैं और अभी पिछले दिनों भी ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। इसलिए हमने यहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं एवं अब आश्रम परिसर की सुरक्षा को देखते हुए लगभग 40 लाख रूपये ट्रस्ट के स्थाई एवं साधारण सदस्यों से एकत्रित कर मजबूत बाउंड्री बॉल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के लिए एक पेड़ एक यज्ञ अभियान चलाकर निरन्तर पौधे लगवाए जा रहे हैं।

 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …