Breaking News

कोलारस में कल पहुंचेगी जनाक्रोश यात्रा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के द्वारा की जाएगी आगवानी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के द्वारा की जाएगी आगवानी।

Published by: Akshay purohit
Sep 30, 2023


शिवपुरी– मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी, भय, भूख और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा कल 1 अक्टूबर को शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा पहुंचेगी। यहां इस जनाक्रोश यात्रा की आगवानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के द्वारा की जाएगी। इसे लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की गई है। जनाक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक क्षेत्रवासी भी शामिल हो इसे लेकर सतत संपर्क अभियान कोलारस क्षेत्र में किया गया है। यहां कोलारस में 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोलारस बस स्टैंड पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आयोजित की गई है। इस जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा तरूणाई आयुष जैन गोलू भैया के द्वारा अपने साथियों के साथ कोलारस में घर-घर, गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया जा रहा है एवं सभी से जनाक्रोश यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में मप्र में जनता कांग्रेस की सरकार चुनने के लिए अपना अमूल्य मत प्रदान करें। इस दौरान भाजपा सरकार की विफलताओं और जनाक्रोश यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी ग्राम-वासियों व क्षेत्रवासियों को दी जा रही है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …