खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत हर्षपुरा राजापुर में सरपंच सचिव की मिली भगत से बड़ा घोटाला
Oct 1, 2023
खनियाधाना से संवाददाता ।
अजय शर्मा
चुना से कर दी बाउंड्री पुताई और फर्जी बिल लगाकर निकाल लिए पैसे खनियाधाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हर्षपुरा राजापुर ग्राम पंचायत का मामला सरपंच सचिव की बड़ा भ्रष्टाचार*
ग्राम पंचायत के बगल में ही लगे कचरे की ढेर ग्रामीण में बीमारी फैलने की आशंका
सरपंच सचिव की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है
खनियाधाना । खनियाधाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राजापुर हर्षपुरा ग्राम पंचायत में 42,500 रुपए पुताई के लिए और भवन बाउंड्री की पुताई के लिए निकल गए और मौके पर बाउंड्री पर जो पुताई हुई है वह चुने से कर दी गई है

और ग्राम पंचायत भवन फोटो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पर कलर किया गया है या नहीं आपको बता दें कि ऐसे ही ग्राम पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारी चुप्पी सादे बैठे हुए इसके बाद ग्राम पंचायत में दो पुलिया पर मरम्मत कराई गई आपको बता दें कि मरम्मत इतनी घटिया क्वालिटी की कराई गई कि कुछ ही दिनों तक शायद ही है की टिक पाए आपको बता दें कि पुलिया मरम्मत की राशि पहली 41000 दूसरी पुलिया मरम्मत की राशि 41000 और मरम्मत की बात करें तो घटिया क्वालिटी का निर्माण कराया गया है अभी ग्राम पंचायत में एक सीसी रोड निर्माण चल रहा है जिसके पैसे निकाल लिए गए थे कुछ समय पहले आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में पहले कच्ची रोड निर्माण का पैसा निकाल फिर सीसी रोड कर दी फिर सीसी रोड का भी पैसा निकाल लिया मौके से कच्चा रोड गायब है कहां गया यह सरपंच सचिव जाने जब इस संबंध में सरपंच सचिव से बात करना चाहा तो सरपंच सचिव कैमरे से बचते नजर आए अब देखना यही है की जिम्मेदार अधिकारी कुछ कार्रवाई करते हैं या नहीं
खनियाधाना से संवाददाता अजय शर्मा
Manthan News Just another WordPress site