Breaking News

दतिया के लाल, भोपाल में कर रहे कमाल गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

दतिया के लाल, भोपाल में कर रहे कमाल

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

Published by: Akshay purohit

Oct 3, 2023

भोपाल – गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से भोपाल आकर पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा जब निखर कर सामने आती है तो वह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाती है दतिया के बच्चों ने जो कमाल किया है उससे निश्चित ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मार्ग भी प्रशस्त होगा। आज भोपाल के बड़े तालाब में खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 में वाटर स्पोर्ट्स रोइंग प्रतियोगिता में दतिया के श्री देवराज रावत और श्री राज कमरिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने भोपाल निवास पर मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों और कोच जितेन्द्र शर्मा को सम्मनित कर उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …