Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 453 आवेदकों की समस्याए

शिवपुरी, 29 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 453 आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवेदन पत्र के निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था, बिजली बिल, राजस्व प्रकरण, कुटीर, जमीन विवाद, खाद्यान्न पर्ची, बीमारी का उपचार, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Check Also

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में जेंडर के आधार पर भेदभाव क्यों? हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा सवाल

🔊 Listen to this नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में जेंडर के आधार पर भेदभाव क्यों? हाईकोर्ट …