Breaking News

भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को लगातार समर्थन मिल रहा है  

Published by: Akshay purohit Nov 06, 2023

पूर्व पार्षद ओ.पी. साहू ने भी दिया डॉ नरोत्तम मिश्रा को समर्थन

दतिया ।

इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व पार्षद ओ पी साहू अपने साथियों के साथ डॉ मिश्रा को समर्थन देते हुए भाजपा में पुनः शामिल हो गए।

डॉ मिश्रा ने श्री साहू व उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी नही परिवार है। परिवार में आपस मे नाराजगी हो सकती है लेकिन हम परिवार के खिलाफ कभी नही जाते है।आप सबको अब भाजपा को जिताने के लिए जी जान से जुट जाना है।

 

माता प्रसाद अहिरवार भी भाजपा में

वही बड़ौनी में खलका पुरा निवासी और पूर्व पार्षद श्री माता प्रसाद अहिरवार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। सिंधिया जी व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …