Breaking News

जिले में 16 नवम्बर तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आयोजित की जाएगी स्वीप गतिविधियां

Published by: Akshay purohit Nov 8, 2023

जिले में 16 नवम्बर तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आयोजित की जाएगी स्वीप गतिविधियां

शिवपुरी, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में प्रत्येक मतदान केंद्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने बताया कि विशेष रूप से जहां पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम था,वहां स्वीप की गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 9 एवं 10 नवम्बर को चुनाव पाठशाला, दीपक प्रज्वलन, महिलाओं के कार्यक्रम, श्रमदान आदि गतिविधि, 13 नवम्बर को विस्थापित मजदूर के साथ, 14 नवम्बर को यूथ के साथ स्कूल एवं कॉलेज में ईएलसी की गतिविधियां, ईएलसी एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक, छात्रों को सी-विजिल एप डाउनलोड कराना, 15 नवम्बर को ईडीसी और पोस्टल बैलेट की कार्यवाही, 15 एवं 16 नवम्बर को मतदान केंद्रों विशेषकर स्कूल में इलेक्शन कमीशन के मोनो वाला झंडा फहरा सकते हैं। झंडे में एक तरफ ईसीआई और सीईओ एमपी का मोनो लगा सकते हैं। स्वीप नोडल उमराव मरावी ने सभी सीईओ व सीएमओ को यह निर्देश जारी किए हैं।

Check Also

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

🔊 Listen to this *वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में …