Breaking News

तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर हादसे में तीन लोग हुए घायल कराए गए जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी ,

Published by: Akshay purohit

Dec 31, 2023

शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरसामा रोड पर एक तेज़ रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे ने बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार दीपक जाटव पुत्र साहबसिंह जाटव उम्र 18 साल निवासी रातौर अपनी नानी हल्की जाटव ओर चाची सीता जाटव के साथ शिवपुरी से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पिपरसमा रोड पर तेज़ रफ्तार ऑटो क्रमांक MP33R4078 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …