Breaking News

पीएम जन-मन अभियान को पूरी गंभीरता से लें – संभाग आयुक्त श्री सिंह

पीएम जन-मन अभियान को पूरी गंभीरता से लें – संभाग आयुक्त श्री सिंह..,

मिशन मोड पर काम करसभी सहरिया परिवारों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश…,

पीएम जन मन योजना जानकारी देने के लिए संबंधित ग्रामों में किया जावे शिविरों का आयोजन – सीईओ..

गुना 07 जनवरी 2024

सभी विभागों के मैदानी अधिकारी– कर्मचारियों को सहरिया जनजाति बहुल बसाहटों में घर-घर भेजें। पीएम जन-मन अभियान (प्रधानमंत्री जाजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के तहत किए  जा रहे काम को मिशन मोड पर लें और उन्हें लाभ दिलाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस आशय के निर्देश संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को वीसी के माध्यम से निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने रविवार को संभाग आयुक्त कार्यालय में पीएम जन-मन अभियान के क्रियान्वयन से जुड़े सभी विभागों के  अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक में संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सभी विभागों के  अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान की सतत मॉनीटरिंग करें और अधीनस्थ जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर एक हफ्ते में सर्वे का काम पूरा कराएँ। उन्होंने संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पीएम जन-मन अभियान के एजेण्डे पर हर पंचायत में ग्राम सभा व ग्राम पंचायतों की बैठकों का आयोजन कराएँ। इसी  साथ ही जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी शामिल करें।

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने बैठक में पीएम जन-मन अभियान के क्रियान्वयन के लिये बनाई गई कार्ययोजना की वस्तुस्थिति की जिलेवार समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये कर्मचारियों की जवाबदेही तय करें, और पात्र सहरिया व्यक्तियों को लाभान्वित कराएँ।

बैठक में संभाग आयुक्त ने जोर देकर कहा कि पीएम जन-मन अभियान के तहत संभाग में निवासरत सहरिया जनजाति के शतप्रतिशत परिवारों को लाभान्वित कराने के लिये भारत सरकार ने 9 बिंदु निर्धारित किए हैं। अभियान के तहत 16 प्रकार की योजनाओं से सभी पात्र सहरिया व्यक्तियों को लाभान्वित कराया जाना है। इसके अलावा शासन की अन्य नियमित योजनाओं का लाभ भी सहरिया परिवारों को अनिवार्यत: देना है। योजनाओं से लाभान्वित कराने के साथ-साथ शेष सहरिया जनजाति बहुल बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने और बस्ती के अंदर अधोसंरचनागत कार्य भी अनिवार्यत: किए जाने हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी 15 जनवरी को करेंगे हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद..

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को जनजाति के हितग्राहियों से पीएम जन-मन अभियान के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि इस दिन संभाग के शिवपुरी जिले के एक हितग्राही से भी प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे।

इन योजनाओं से शतप्रतिशत सहरिया परिवारों को कराया जाएगा लाभान्वित..

पीएम जन-मन योजना के तहत घर-घर जाकर शेष सभी सहरिया लोगों के आधारकार्ड बनाए जायें। पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जन-धन, पीएम जीवन ज्योति बीमा व पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाया जायेगा। साथ ही पीएम विश्वकर्मा, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम सुरक्षित मैत्रिय अभियान, पीएम नेशनल डायलेसिस प्रोग्राम, स्किल सेल मिशन और राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का लाभ भी शतप्रतिशत सहरिया जनजाति के लोगों को दिलाना है।

पीएम जन मन योजना जानकारी देने के लिए संबंधित ग्रामों में किया जावे शिविरों का आयोजन – सीईओ..

     इसी क्रम में आज कलेक्‍ट्रे‍ट सभाकक्ष गुना में योजना के नोडल अधिकारी एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुना जिले में सहरिया समुदाय के लोग 400 गांव में लगभग 18 हजार परिवार निवासरत हैं।  इन सभी को  विभाग के अधिकारी सहरिया समुदाय के लोगों को इस योजना के हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। बैठक के दौरान सभी विभाग प्रमुख/अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया कि सहरिया समुदाय क्षेत्रों के सभी ग्रामों में  शिविरों का आयोजन किया जावे। जिसके तहत उनके क्षेत्र में अद्योसंरचना विकास एवं हितग्राहीमूलक योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इन क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में जिला अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जावेगा तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी इन शिविरों की मॉनिटरिंग करेंगे। आयोजित कार्यक्रम की फोटो   पोर्टल पर अपलोड किये जावें। इस दौरान उन्‍होंने सहरिया जनजाती के आधार कार्ड, आयुष्मान, केसीसी, जन-धन खाते, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण आहार, टीवी उन्मूलन, सीकल सेल, एनीमिया परीक्षण आदि की जानकारी दी।

     उल्‍लेखनीय है कि योजना के तहत सहरिया जनजाति के आधार कार्ड, आयुष्मान, केसीसी, जन-धन खाते, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण आहार, टीवी उन्मूलन, सीकल सेल, एनीमिया परीक्षण,संस्थागत प्रसव एवं कौशल विकास आदि से संबंधित विभागों को शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कच्चे आवास के हितग्राहियों को पक्का घर, हर घर नल से जल, घर तक बिजली, पोषण, आजीविका, दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क, वनधन विकास केन्द्र, तथा बहुउद्देशीय केंद्र के प्रस्ताव तत्काल सहरीया जनजाती बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित करने हेतु कार्य योजना तैयार कर जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …