Breaking News

सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प आयोजित

शिवपुरी

Published by: Akshay purohit

Jan 8, 2024

शिवपुरी, / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती कैंप सोमवार को जनपद पंचायत कोलारस में आयोजित किया गया।
इस शिविर में 110 युवाओं ने पंजीयन कराया जिसमे जीडीएक्स के भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा ने 24 युवाओं का सलेक्शन किया। यह कैम्प जनपद पंचायत सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान एवं आजीविका मिशन के डीएम स्कील तृप्ति राय एवं ब्लोक मैनेजर संजय सिंह चौहान, रामशुशील, आशीष, राजकुमार, अमित बंसल, अशोक गोस्वामी, प्रीतम सभी स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
अगला कैम्प 9 जनवरी को जनपद पंचायत बदरवास, 10 जनवरी को 26 न.कोठी शिवपुरी, 11 जनवरी को आजीविका मिशन कार्यालय टीला रोड करैरा, 12 जनवरी को जनपद पंचायत पिछोर, 13 जनवरी को जनपद पंचायत पोहरी, 15 जनवरी को पुकार सीएलएफ कार्यालय समोहा में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर परीचौक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र – ग्वालियर, इंदौर, पीथमपुर, भोपाल, देवास, अनूपपुर में 14 हजार से 18 हजार तक के वेतन पर परमानेंट नौकरी एवं पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल, सालाना वेतनवर्दी, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं दी जाएगी।
इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 90 किलो, एवं सुपरवाइजर हेतु- 12वी पास, उम्र 21 से 45 वर्ष, ऊँचाई 172 सेमी. वजन 60 से 90 किलो हो वे अपनी 10 वीं पास की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फोटो एवं चयनित उम्मीदवार के लिए  250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक से जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा को मो.9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क कर सकते है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …