Breaking News

दतिया में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा करेगे पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर का शुभारंभ  

मंथन न्यूज दतिया
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया में प्रारंभ माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का परिसर 12 मई से शुरू होगा।
दतिया में शुरू हो रहा यह परिसर सिर्फ दतिया नगर ही नहीं, बल्कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पत्रकारिता प्रशिक्षण की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय के परिसर के लिए जिला प्रशासन ने भवन व्यवस्था की है। परिसर में इसी सत्र से पाठ्क्रम प्रारम्भ होगा। विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के बी.ए. (जनसंचार), बी.कॉम. (कम्प्यूटर), पीजीडीसीए, डीसीए आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …