Breaking News

श्रीलंका ने 27 साल बाद दोहराया इतिहास, भारत को आखिरी मैच में 110 से हराकर जीती 2-0 से सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क,कोलंबो Aug 7, 2024 @ 08:49

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीती। आखिरी वनडे मैच में मेजबान देश ने भारत को 110 रन से हराया। श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहला वनडे मैच टाई हो गया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, : श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। आखिरी वनडे मैच में भारत को 110 रन से हराकर 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले वनडे मैच टाई रहा था। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार 1997 में वनडे सीरीज जीती थी। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए 249 रन बनाने थे।

श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 59 रन का योगदान दिया। निसांका ने 45 रन बनाए। भारत की तरफ से रियान पराग ने तीन विकेट लिए।

श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। भारत के मात्र चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन, कोहली 20 रन, रियान पराग 15 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन बनाए। डुनिथ वेल्लालागे ने पांच विकेट चटकाए।

Check Also

शिवपुरी में तेज आंधी और बिजली गिरने से तबाही: किसान की मौत, 12 मकानों को नुकसान,

🔊 Listen to this शिवपुरी |  मानसून की दस्तक से पहले शुक्रवार  शाम शिवपुरी जिले …