Breaking News

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित, सांसद कुशवाहा ने दिलाई कई लोगों को सदस्यता

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित, सांसद कुशवाहा ने दिलाई कई लोगों को सदस्यता

शिवपुरी। आज ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की पोहरी विधानसभा में संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने भागीदारी की और कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई व कार्यकर्ता बंधुओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक भाजपा की रीत-नीति से जोड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को लेकर पार्टी काम करती है। बैठक में पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पोहरी के पूर्व विधायक पोहरी सुरेश धाकड़, पोहरी विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी भरत दातरे, भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज सिंह जादौन, पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी , बैराड़ मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल जी और पार्टी लगनशील कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …