*दुबई में 26 अक्टूबर को होगा जानकी सेना का विशेष सुंदरकांड* *जानकी सेना का 12 सदस्यीय दल दुबई हुआ लिए रवाना,4और जाएंगे।*
शिवपुरी। धर्म जागरण, जन सेवा एवं विश्व कल्याण के लिए नित नए आयाम स्थापित करता अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन इस बार देश की सीमा लांघकर दुबई में विश्व कल्याण की कामना से सुंदरकांड करने जा रहा है। विगत दिवस 12 सदस्यीय दल दुबई रवाना हो चुका है। दुबई के इंटरनेशनल सिटी में विश्व कल्याण सुंदरकांड का महा आयोजन होगा जिसमें अभी दुबई से ही 100 से अधिक अप्रवासीय भारतीयों ने पंजीकरण करा लिया है। जानकारी देते हुए संगठन के मीडिया प्रमुख संजय आजाद ने बताया कि अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन विश्व शांति के लिए सुंदरकांड पाठ प्रार्थना के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में अब दुबई में सुंदरकांड होना तय हुआ जिसकी तैयारियां पिछले कई महीनो से लगातार जारी थी। संगठन सदस्यों द्वारा पासपोर्ट और वीजा अप्लाई के लिए काफी समय पहले ही बोल दिया गया था। विगत दिवस 21 अक्टूबर को 12 सदस्यीय दल रवाना हो चुका है और अब 24 अक्टूबर गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सपरिवार दुबई के लिए रवाना होंगे। 26 अक्टूबर को संगठन के दुबई इकाई के संरक्षक आशीष दुबे के नेतृत्व में 100 प्रवासी भारतीयों के साथ विशेष विश्व कल्याण सुंदरकांड का पाठ इंटरनेशनल सिटी में किया जाएगा। इस हेतु दुबई में दुबे फैमिली द्वारा इस सुंदरकांड आयोजन को सफल बनाने की बड़े स्तर पर तैयारी की जा चुकी है। आपको बता दे की अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन विगत 10 वर्षों से धर्म जागरण प्रसारण और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और विश्व कल्याण हेतु हर घर सुंदरकांड घर-घर सुंदरकांड के उद्देश्य को लेकर चल रहा है जिसका डंका अब देश की सीमा लाँघकर विदेश में भी बजने लगा हैं। दुबई सुंदरकांड के बाद श्रीलंका, नेपाल, भूटान में भी सुंदर कांड प्रस्तावित है जहां जल्दी ही अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन द्वारा विश्व कल्याण हेतु सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे।
Manthan News Just another WordPress site