Breaking News

32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ससुरालजनों पर हत्या की आशंका

Jan 4, 2025 at 6:39

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में दुल्हई गांव में एक विवाहिता, रितिका कोली (22), की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। रितिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है और उन्होंने इस मामले में शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।

रितिका के पिता, राजकुमार कोली, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले भौंती निवासी जयंत कोली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रितिका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने करीब छह महीने पहले इस मामले में थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।

परिजनों के अनुसार, रितिका को शुक्रवार को ससुराल वालों ने अपने साथ ले गए और उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भौंती पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …