शिवपुरी में दो आत्महत्याएं: परिवारिक विवाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम
शिवपुरी में एक ही परिवार के दो सदस्यों ने दुखद तरीके से आत्महत्या कर ली है। 20 वर्षीय पिंकी उर्फ प्रेमवती आदिवासी ने मायके में सल्फास खाकर आत्महत्या की, जबकि उसके जेठ पूरन आदिवासी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दोनों आत्महत्याएं पारिवारिक विवाद के चलते हुईं हैं। पिंकी, अपने पति वीर सिंह के साथ हुए झगड़े के बाद पोहरी थाना क्षेत्र के जाखनौद से अपने मायके झलवासा गांव चली गई थी। जब सोमवार को उसका पति और जेठ उसे लेने आए, तो पिंकी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इस पर हुए विवाद में पिंकी ने सल्फास खा लिया।
पिंकी को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, और बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार शाम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पिंकी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया, लेकिन अंततः शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया।
इसी घटना के बाद, पिंकी का जेठ पूरन मेडिकल कॉलेज से अकेला बाइक पर निकला, लेकिन वह रास्ते से लापता हो गया। बुधवार सुबह उसका शव पोहरी थाना क्षेत्र के परिच्छा गांव के तालाब के किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
Manthan News Just another WordPress site