Breaking News

महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले राहुल व खरगे जी मे दम हो तो हज यात्रा के खिलाफ बोल कर दिखाए :डॉ नरोत्तम मिश्रा*

समाचार
30/1/2025

*महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले राहुल व खरगे जी मे दम हो तो हज यात्रा के खिलाफ बोल कर दिखाए :डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*केजरीवाल के झूठे बयान हार की हताशा के परिणाम*

*दिल्ली चुनाव: पूर्व गृह मंत्री ने राजेन्द्र नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज के समर्थन में विशाल सभा को किया संबोधित*

*भोपाल/दिल्ली:*
*दिल्ली चुनाव में मतदान की तारीख जैसे जैसे पास आ रही है चुनाव प्रचार तेज़ होता जा रहा है।दक्षिण दिल्ली सहित अन्य विधान सभाओं में चुनाव प्रचार कि कमान संभाल रहे पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने धुंआधार प्रचार कर भाजपा कि स्थिति मजबूत कर दी है। आज उन्होंने राजेन्द्र नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्यशी उमंग बजाज के समर्थन में एक विशाल सभा को संबोधित कर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण कि राजनीति करने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी हिन्दुओ के आस्था महाकुंभ पर सवाल उठा रहे है। उनमे दम है तो हज यात्रा के खिलाफ दो शब्द बोल कर दिखाए। पूर्व गृह मंत्री ने अरविंद* *केजीरिवाल के झूठे बयानों को हार कि हताशा का परिणाम बताया।*

प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगे जी कहते है कि गंगा में नहाने से क्या गरीबी दूर होती है क्या लोगो को रोजगार मिलता है।राहुल गांधी भी महाकुंभ के खिलाफ बोलते है। में यह पूछना चाहता हूँ कि कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ ही क्यों है। हमेशा हमारे सनातन धर्म का ही अपमान क्यों करती है। कभी यह लोग सनातन को डेंगू कहते है ,कभी कहते है हिन्दू हिंसक होता है। अब महाकुंभ से इनको परेशानी है। खरगे जी या राहुल गांधी में क्या हिम्मत है कि वह हज यात्रा के खिलाफ दो शब्द भी बोल सके। नही बोल सकते है। बोलने भर कि देर है कि सर तन से जुदा कि आवाजे गूँजने लगेंगीं।
डॉ मिश्रा ने कहा खरगे जी यह बताए की गंगा में डुबकी लागने से रोजगार नही मिलता तो कर्नाटक में उनकी सरकार है । उनकी सरकार ने कितनो को रोजगार दे दिया। कितनो कि गरीबी दूर कर दी।इनके जवाब उनके पास नही होंगे। कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ केवल इसलिए है कि वह तुष्टिकरण कि राजनीति करती है।
डॉ मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने 10 साल केवल झूठ कि राजनीति कि है।झूठ बोलना व भ्रम फैलाना बस यही उनका काम है। केजरीवाल जी के हाल में दिए बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने कह रहे है यमुना के पानी में हरियाणां वालों ने जहर मिला दिया है। हरियाणा में भाजपा कि सरकार है इसलिए भाजपा को बदनाम करने कि उन्होंने कोशिश की। आप लोग बताए आप सब यमुना का पानी ही पीते है क्या आप लोगों के घर जहर आया । जनता भी अब उनके झूठ समझने लगी है।केजरीवाल जी काम ही झूठ बोलकर भय व भ्रम फैलाना है। उन्होंने 10 साल में दिल्ली की किस हद तक बदहाल कर दिया है सबके सामने है।
एक शगूफा चल रहा है कि 11 साल पहले जब केजरीवाल जी दिल्ली आए थे तब गले में मफलर बांध कर खांसते दिखते थे। जब वो खांसते थे तब पूरी दिल्ली स्वस्थ थी। आज कल पूरी दिल्ली खासती है और वो स्वस्थ हो गए हैं। भले ही यह शगूफा है लेकिन सच के करीब है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल जी अनर्गल बयान इसलिए दे है क्योंकि उनको अपनी पार्टी कि हार तय दिख रही है। हार कि हताश का ही परिणाम उनके यह झूठे बयान है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि आप सभी को कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के झूठ में नही फसना है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर इनके झूठ व सनातन विरोध के बारे में बताए। जिससे जनता इनका असली चेहरा देख सके। उन्होंने कहा कि जनता भी अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …