शिवपुरी : गोवर्धन थाने से दो किलोमीटर दूर खाने के लिए जा रहे एक आरक्षक पर अज्ञात वाहन के टायर चढ़ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। यह घटना हजारीलाल बघेल नाम के थाने पर पदस्थ आरक्षक के साथ हुई।
घटना की जानकारी देते हुए गोवर्धन थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुलिस स्टाफ के निमंत्रण आया थाा, जहां सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। आरक्षक अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार वाहन ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप अज्ञात वाहन का पिछला टायर आरक्षक के सिर पर से गुजरा और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई
पुलिस टीम अब घटना के कारण बने वाहन की पहचान और खोज में जुटी हुई है, ताकि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर पैदा कर दी है।
आरक्षक हजारीलाल बघेल की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पुलिस उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है और घटना की गहन जांच की
जाएगी।
Manthan News Just another WordPress site