Breaking News
Oplus_131072

SHIVPURI NEWS रन्नौद हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ी

SHIVPURI NEWS रन्नौद हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ी

शिवपुरी जिले के रन्नौद हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। नेगमा गांव निवासी शिवम शर्मा को परीक्षा शुरू होने से पहले सीने में तेज दर्द का अनुभव हुआ, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। शि

क्षकों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। थाने के प्रभारी अरविंद सिंह चौहान और आरक्षक रणवीर यादव मौके पर पहुंचे और छात्र को तुरंत रन्नौद अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिवम को शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डक्टरों ने शिवम की स्वास्थ्य स्थिति की गहन जांच करने के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर करने का निर्णय लिया। घटना के समय गिल्टोरा गांव के बंटी जाट ने छात्र की पहचान की और उसके परिजनों को सूचित किया। शिवम के परिजन तुरंत शिवपुरी पहुंच गए हैं, जहां उनका इलाज जारी है। बुधवार को उन्हें ग्वालियर रेफर किया जाएगा।

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …