Breaking News

पिछोर पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार,एक फरार

शिवपुरी जिले के पिछोर पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/25 में एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी रवि साहू, निवासी ग्राम बाचरौन, ने थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीजासेन माता मंदिर में आयोजित भागवत कार्यक्रम के दौरान, 02.03.25 को उसके मामा सोनूसाहू के बेटे अभि साहू के गले से और 03.03.25 को उसकी भतीजी आरूषि साहू के गले से सोने के लाकेट चोरी कर लिए गए। इस रिपोर्ट पर थाना में अप.क्र. 124/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के दिशा-निर्देशों में तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी पिछोर ने एक विशेष टीम का गठन किया।टी

म ने अपनी तत्परता दिखाते हुए, उक्त चोरी के मामले में शामिल आरोपी विवेक उर्फ दम्मा, पुत्र भूरेलाल बंशकार, निवासी नयागाँव, थाना खनियाधाना को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक सोने की लाकेट भी बरामद की गई। वहीं, उसके साथी राहुल लोधी, पुत्र रामकुमार लोधी, निवासी भौंरट, थाना खनियाधाना, फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …