Breaking News
Oplus_131072

टीला गांव में फसल में पानी देने का एक शख्स की कथित तौर पर हत्या एसपी से की शिकायत

शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में हुए एक हत्या के मामले ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। , पातीराम पाल, की खेती को लेकर पानी देने के विवाद में तीन व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई है।प

रिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर पातीराम पाल के साथ मारपीट की, उन्हें गला दबाकर और कीटनाशक दवा पिलाकर उनकी जान ली। इस घटना की शिकायत गंगाराम पाल ने 3 मार्च 2025 को करेरा थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस द्वारा इस मामले में आत्महत्या का केस दर्ज किया गया, जिसे परिवार ने नकार दिया है और इसे गैर-कानूनी बताया है।

गंगाराम पाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों करण सिंह पार्वती अरविंद पाल द्वारा हत्या की गई है ,आरोपियों द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, और वे खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं।

स्थानीय थाना प्रभारी विनोद छावई और एसडीओपी करेरा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन शिवनारायण मकुाती का कॉल रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए आशंका जताई है कि यदि पुलिस सक्रियता नहीं दिखाती है, तो उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती

है।

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …