Breaking News
oplus_1024

नीम ढाडा तिराहे से देहात थाना पुलिस ने बलेनो कर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 34 पेटी शराब बरामद

शिवपुरी जिले की देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीम ढाडा तिराहे के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 34 पेटी शराब बरामद की, जिसमें 30 पेटी देशी प्लेन शराब और 4 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद बलेनो कार अवैध शराब लेकर जा रही है। जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार को संदिग्ध अवस्था में देखा, तो कार का चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पहचान योगेश लोधी और त्रिलोक के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत 1,40,000 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही, शराब परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार की कीमत 9 लाख रुपये थी, जिसे जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही है। शिवपुरी पुलिस विभाग की यह पहल अवैध शराब के खिलाफ मजबूत कदम उठाने और स्थानीय समुदाय की सुरक्षा में योगदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …