Breaking News

शिवपुरी में यात्री बसों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 14 बसों पर की गई चालानी कार्रवाई




शिवपुरी में यातायात पुलिस ने यात्री बसों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पोहरी चौराहा और पोहरी बस स्टैंड पर हुए इस अभियान में करीब 40 बसों की जांच की गई। अभियान की अगुवाई थाना यातायात प्रभारी रनि. रणवीर सिंह यादव और सूबेदार प्रियंका घोष ने की, जिसमें पुलिस बल भी मौजूद रहा।

इस दौरान अधिकांश बसों के कागजात तो सही पाए गए, लेकिन फर्स्ट एड बॉक्स की कमी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी और अन्य तकनीकी खामियों के चलते 14 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। इन पर कुल ₹7700 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक परिवहन में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता मानते हुए बस चालकों को यातायात नियमों की गंभीरता समझाई और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। यातायात पुलिस का कहना है कि भविष्य में नियमों की अनदेखी पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यातायात थाना शिवपुरी ने सभी बस चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय फर्स्ट एड बॉक्स, वैध नंबर प्लेट, इंश्योरेंस व अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों को पूरा रखें और नियमों का पालन करें ताकि यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …