Breaking News

बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम जारी 

मुहिम के दूसरे दिन 15 वाहनों से वसूला साढ़े 33 हजार रुपए का जुर्माना, 4 वाहन जब्त

ग्वालियर – बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के दूसरे दिन यानि बुधवार को राजस्व, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बगैर परमिट व बिना फिटनेश के संचालित यात्री वाहनों व स्कूल वाहनों की सघन जांच कर कार्रवाई की गई। इस दौरान ओवर लोडेड व डिजिट नम्बर प्लेट न पाए जाने पर 15 यात्री / स्कूली वाहनों से 33 हजार 500 रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 4 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

बुधवार को संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर चौराहा व आकाशवाणी तिराहे पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच की। कार्रवाई के लिए गई संयुक्त टीम में तहसीलदार कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार संजय अगरैया तथा हरनाम सिंह, यातायात अधीक्षक अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक प्रदीप नाहर शामिल थे।

कलेक्टर ने बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

स्वास्थ्य शिविर में पहली बार रोबोटिक सर्जरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा ऑपरेशन 

🔊 Listen to this शिवपुरी। जिले में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सा क्षेत्र …