Breaking News

रन्नौद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद विवाद, लाठियों से हुई मारपीट



शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमऊ गांव में एक विवाहिता रामदेवी उर्फ रेखा लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसके अस्थि संचय का कार्यक्रम चल रहा था, तभी मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। घटना में मृतका के पिता लखन लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मृतका का अस्थि पूजन के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी की हत्या की है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिस के दो जवान भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। 

यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार को अस्थि संचय के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Check Also

दतिया में_अहिरवार समाज , जाटव समाज , दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन*

🔊 Listen to this *दतिया में_अहिरवार, जाटव, दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा …