Breaking News

अभद्र भाषा का प्रयोग करते और नकदी लेते दिखा एसआई: वीडियो वायरल, निलंबित

पिछोर थाने में पदस्थ एसआई अरविंद यादव को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित किया गया

पिछोर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अरविंद यादव को एक सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर  निलंबित किया गया। वीडियो में वह कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच कर रहे हैं और नकद राशि लेते दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने इस कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यवहार से सेवा नियमों का उल्लंघन हुआ है। निलंबन अवधि में अरविंद यादव का मुख्यालय रक्षित केंद्र शिवपुरी रहेगा। तीन दिनों के भीतर उनकी प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …